गोपनीयता नीति
प्रभावी: 30 सितंबर 2021
Snap Inc. एक कैमरा कंपनी है। हमारे उत्पाद और सेवाएं- जिनमें Snapchat, Bitmoji, Spectacles, विज्ञापन, और अन्य जो इस गोपनीयता नीति से जुड़े हैं, शामिल हैं- वे आपको खुद को व्यक्त करने, इस पल में जीने, दुनिया भर की जानकारी पाने, और साथ मिलकर मज़े करने के तेज़ और मज़ेदार तरीके प्रदान करते है!
जब आप इन सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो आप हमारे साथ कुछ जानकारी भी शेयर करते हैं। हम पहले से ही आपको बता देना चाहते हैं कि जो जानकारी हम एकत्र करते हैं, उसका उपयोग हम कैसे करते हैं, किसके साथ उसे शेयर करते हैं, और आपकी जानकारी तक पहुंचने, अपडेट करने और डिलीट करने के लिए हम आपको कौन से नियंत्रण देते हैं।
इसीलिए हमने यह गोपनीयता नीति लिखी है। और इसलिए हमने इसे इस तरह से लिखने की कोशिश की है, जो कि उन सभी कानूनी दस्तावेजों के शब्दजालों से मुक्त है जो अक्सर इन दस्तावेजों को उलझन भरा बना देते हैं। बेशक, यदि गोपनीयता नीति के बारे में आपके कुछ और प्रश्न हैं, तो बस हमसे संपर्क करें।
आपको हमारी पूरी गोपनीयता नीति पढ़नी चाहिए, लेकिन जब आपके पास थोड़ा ही समय हो या बाद में कुछ याद रखना हो, तो आप कभी भी इस सारांश पर एक नज़र डाल सकते हैं - ताकि आप चंद मिनटों में कुछ मूलभूत बातें जान सकें।
हमारे द्वारा एकत्र की जाने वाली जानकारी की तीन बुनियादी श्रेणियां हैं:
जानकारी, जो आप प्रदान करते हैं।
वह जानकारी, जो आपके द्वारा हमारी सेवाओं का उपयोग करने पर हम प्राप्त करते हैं।
वह जानकारी, जो हम थर्ड पार्टी से प्राप्त करते हैं।
यहां इनमें से प्रत्येक श्रेणी को थोड़ा और विस्तार से बताया गया है।
जब आप हमारी सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो जो जानकारी आप हमें प्रदान करते हैं, उसे हम एकत्र करते हैं। उदाहरण के लिए, हमारी अधिकांश सेवाओं के लिए आपको एक Snapchat अकाउंट बनाने की ज़रूरत होती है, जिसके लिए हमें आपके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करने की आवश्यकता होती है, जैसे आपका नाम, यूज़रनेम, पासवर्ड, ईमेल पता, फ़ोन नंबर और जन्म तिथि। हम आपसे कुछ और अतिरिक्त जानकारी भी मांग सकते हैं जो हमारी सेवाओं पर सार्वजनिक रूप से दिखाई देगी, जैसे कि एक प्रोफ़ाइल चित्र या Bitmoji अवतार। वाणिज्य उत्पाद जैसी अन्य सेवाओं के लिए भी आपको डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर और इससे जुड़ी अकाउंट जानकारी देने की आवश्यकता हो सकती है।
बेशक, हमारी Snaps और चैट जैसी सेेेेेेवाओं के माध्यम से जो भी जानकारी आप भेजते हैं, वह जानकारी भी आप हमें प्रदान करते हैं। ध्यान रखें कि जिन यूज़र्स को आप Snaps, चैट या और कोई अन्य कंटेंट भेजते हैं, वे भी उस कंटेंट को सेव कर सकते हैं या ऐप के बाहर उसकी प्रतिलिपि बना सकते हैं। इसलिए जो सामान्य व्यवहार कुशलता इंटरनेट पर लागू होती है, वही Snapchat पर भी लागू होती है: ऐसा कोई भी मैसेज न भेजें और न ही कंटेंट शेयर करें जिसे आप किसी के द्वारा सेव या किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करते।
ग्राहक सहायता से संपर्क करने से या किसी दूसरे तरीके से हमसे संपर्क करने पर, हम आपके द्वारा स्वेच्छा से या अपने प्रश्न के समाधान के लिए दी गई आवश्यक जानकारी को एकत्र करेंगे।
जब आप हमारी सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो हम जानकारी एकत्र करते हैं कि आपने इनमें से किन सेवाओं का उपयोग किया है और उनका कैसे उपयोग किया है। उदाहरण के लिए, हम यह जान सकते हैं कि आपने एक विशेष स्टोरी देखी थी, एक निश्चित अवधि के लिए एक विशिष्ट विज्ञापन देखा था और फ़्रेंड्स को कुछ Snaps भेजे थे। हमारी सेवाओं का उपयोग करने पर हम जिस प्रकार की जानकारी एकत्र करते हैं, यहां उसका पूरा उल्लेख किया गया है:
उपयोग के बारे में जानकारी। हम अपनी सेवा के माध्यम से आपकी गतिविधि के बारे में जानकारी एकत्र करते हैं। उदाहरण के लिए, हम निम्न के बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं:
हमारी सेवाओं के परिपेक्ष में आपका व्यवहार, जैसे कि कौन से फ़िल्टर आप देखते हैं या Snaps पर लागू करते हैं, आप डिस्कवर पर कौन सी स्टोरीज़ देखते हैं, भले ही आप Spectacles का उपयोग कर रहे हों या फिर आपने कौन से खोज संबंधी प्रश्न सबमिट किए हैं।
आप अन्य Snap चैटर्स के साथ कैसे संचार करते हैं, जैसे कि उनके नाम, आपके संचार का समय तथा दिनांक, आपके फ़्रेंड के साथ शेयर किए गए मैसेज की संख्या, कौन से फ़्रेंड के साथ आपने अधिकतर मैसेज शेयर किए और मैसेज के साथ आपकी सहभागिता (जैसे कि आपने कोई मैसेज कब खोला या स्क्रीनशॉट कब लिए)।
कंटेंट की जानकारी। हम आपके द्वारा हमारी सेवाओं पर बनाए गए कंटेंट एकत्र करते हैं, जैसे कि कस्टम स्टिकर, और आपके द्वारा निर्मित या उपलब्ध कराए गए कंटेंट के बारे में जानकारी, जैसे कि क्या प्राप्तकर्ता ने कंटेंट देखी है और मेटाडेटा जो कंटेंट के साथ उपलब्ध कराया गया है।
डिवाइस की जानकारी। हम आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले डिवाइस से तथा उनके बारे में जानकारी एकत्र करते हैं। उदाहरण के लिए, हम निम्न एकत्र करते हैं:
आपके हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर के बारे में जानकारी, जैसे कि हार्डवेयर मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम का वर्ज़न, डिवाइस मेमोरी, विज्ञापन पहचानकर्ता, विशिष्ट ऐप्लिकेशन पहचानकर्ता, इंस्टॉल किए गए ऐप, विशिष्ट डिवाइस पहचानकर्ता, ब्राउज़र प्रकार, स्थापित कीबोर्ड, भाषा, बैटरी का स्तर और समय ज़ोन;
डिवाइस सेंसर से जानकारी, जैसे कि एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप, कम्पास, माइक्रोफ़ोन और आपने जो भी हेडफ़ोन कनेक्ट किए हैं; और
आपके वायरलेस और मोबाइल नेटवर्क कनेक्शन के बारे में जानकारी, जैसे मोबाइल फ़ोन नंबर, सेवा प्रदाता, IP पता और सिग्नल की पहुंच।
डिवाइस फ़ोनबुक। क्यूंकि Snapchat पूरी तरह से फ़्रेंड्स के साथ संचार करने से संबद्ध है, हम आपकी अनुमति से आपके डिवाइस से फ़ोनबुक की जानकारी एकत्र कर सकते हैं।
कैमरा और फ़ोटो। हमारी अनेक सेवाओं में हमें आपके डिवाइस के कैमरा और फ़ोटो से चित्र तथा अन्य जानकारी एकत्र करने की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए, आप अपने कैमरा रोल से Snaps भेज या अपलोड नहीं कर पाएंगे, जब तक हम आपके कैमरा या फ़ोटो तक पहुंच प्राप्त नहीं कर सकते।
लोकेशन की जानकारी। जब आप हमारी सेवाओं का उपयोग करते है तो हम आपकी लोकेशन के बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं। आपकी अनुमति से, हम आपके सटीक लोकेशन के बारे में भी जानकारी एकत्र कर सकते हैं जिसमें GPS, वायरलेस नेटवर्क, सेल टॉवर, वाई-फ़ाई एक्सेस पॉइंट और अन्य सेंसर, जैसे कि जाइरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर और कम्पास जैसे तरीके शामिल हैं।
कूकीज़ और अन्य टेक्नॉलजी द्वारा एकत्र की गई जानकारी। अधिकांश ऑनलाइन सेवाओं और मोबाइल ऐप्लिकेशन की तरह, हम आपकी गतिविधि, ब्राउज़र और डिवाइस के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए कुकीज़ और अन्य टेक्नॉलजी, जैसे वेब बीकन, वेब स्टोरेज और अद्वितीय विज्ञापन पहचानकर्ता का उपयोग कर सकते हैं। जब आप हमारे किसी सहयोगी, जैसे विज्ञापन और वाणिज्य सुविधाओं के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं तो हम इन टेक्नॉलजी का उपयोग जानकारी एकत्र करने के लिए भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, हम अन्य वेबसाइटों पर एकत्र की गई जानकारी का उपयोग कर सकते हैं ताकि वे आपको अधिक प्रासंगिक विज्ञापन दिखा सकें। अधिकांश वेब ब्राउज़र अपने मौलिक रूप में कुकीज़ को स्वीकार करने के लिए निर्मित किए गए हैं। यदि आप चाहते हैं, तो आप आमतौर पर अपने ब्राउज़र या डिवाइस पर सेटिंग के माध्यम से ब्राउज़र की कुकीज़ को हटा या अस्वीकार सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रहे कि कुकीज़ को हटाना या खारिज करना हमारी सेवाओं की उपलब्धता और कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। हम और हमारे साझेदार हमारी सेवाओं पर कुकीज़ और आपकी पसंद का उपयोग कैसे करते हैं, इस बारे में अधिक जानने के लिए कृपया हमारी कुकी नीति देखें।
लॉग की जानकारी। आपके द्वारा हमारी वेबसाइट का उपयोग करने पर हम आपकी लॉग जानकारी भी एकत्र करते हैं, जैसे:
आपने हमारी सेवाओं का उपयोग कैसे किया है, इसके बारे में जानकारी;
डिवाइस की जानकारी, जैसे आपके वेब ब्राउज़र का प्रकार और भाषा;
एक्सेस का समय;
देखे गए पेज;
IP पता;
कूकीज़ और अन्य टेक्नॉलजी के साथ जुड़े हुए पहचानकर्ता, जो विशेष तरीके से आपकी डिवाइस या ब्राउज़र की पहचान कर सकते हैं; और
वह पेज, जो आपने हमारी वेबसाइट पर आने व उपयोग करने से पहले या बाद में देखे।
हम आपके बारे में अन्य यूज़र्स, हमारे सहयोगियों और थर्ड पार्टी से जानकारी एकत्र कर सकते हैं। यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
अगर आप अपने Snapchat अकाउंट को अन्य सेवा (जैसे Bitmoji या थर्ड पार्टी के ऐप) से जोड़ते हैं, तो हम अन्य सेवा से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि आप उस सेवा का उपयोग कैसे करते हैं।
विज्ञापनकर्ता, ऐप डेवलपर, प्रकाशक और अन्य थर्ड पार्टी हमारे साथ भी जानकारी शेयर कर सकते हैं। हम इस जानकारी का उपयोग, अन्य तरीकों के साथ, विज्ञापन की सफलता को मापने या लक्षित करने के लिए कर सकते हैं। हम इस थर्ड पार्टी के डेटा को किस तरह उपयोग करते हैं, उस विषय में और ज़्यादा जानकारी आप हमारे सहायता केंद्र में प्राप्त कर सकते हैं।
अगर कोई अन्य यूज़र अपनी संपर्क सूची अपलोड करता है, तो हम उसकी संपर्क सूची की जानकारी को आपके बारे में एकत्र की गई अन्य जानकारी के साथ जोड़ सकते हैं।
हम एकत्र की गई जानकारी के साथ क्या करते हैं? विस्तृत जवाब के लिए, यहां जाएं। इसका संक्षिप्त उत्तर है: हम लगातार बेहतर होने वाले उत्पादों और सेवाओं का एक कमाल का सेट आपको देंगे। हम निम्न तरीक़ों से ऐसा करते हैं:
अपने उत्पादों तथा सेवाओं को विकसित करना, संचालित करना, बेहतर बनाना, रखरखाव करना और सुरक्षित रखना।
आपको ईमेल सहित अन्य तरीकों से संचार भेजना। उदाहरण के लिए, हम पूछताछ का जवाब देने या आपकी पसंद के हमारे उत्पादों, सेवाओं तथा प्रचार के बारे में जानकारी शेयर करने के लिए ईमेल का उपयोग कर सकते हैं।
ट्रेंड तथा उपयोग को मॉनीटर करना और उसका विश्लेषण करना।
हमारी सेवाओं को वैयक्तिकृत करना अन्य चीजों के अलावा, फ़्रेंड्स का सुझाव देना, प्रोफ़ाइल की जानकारी, या Bitmoji स्टिकर, Snap चैटर्स को Snapchat में एक दूसरे को खोजने में मदद करना, सहबद्ध और थर्ड-पार्टी ऐप और सेवाएं, या उस कंटेट का अनुरूपण करने जिसे हम दिखाते हैं, जिसमें विज्ञापन भी शामिल हैं।
अन्य बातों के अलावा, आपके लोकेशन की सटीक जानकारी (यकीनन, अगर आपने वह जानकारी एकत्र करने की अनुमति दी है) का उपयोग कर आपकी मेमोरीज़ के कंटेंट को टैग कर और कंटेंट पर आधारित अन्य लेबल लागू कर आपके अनुभवों को प्रासांगिक बनाना।
विज्ञापन लक्षित करना तथा उसके प्रदर्शन आंकड़े प्रदान करना और उनमें सुधार करना, जिसमें आपकी सटीक लोकेशन जानकारी के माध्यम से उपयोग (फिर से, यदि आपने हमें वह जानकारी एकत्र करने की अनुमति दी है) भी शामिल है, चाहे आपने हमारी सेवाएं चालू रखी हों या बंद। Snap Inc. के विज्ञापन प्रथाओं और आपकी पसंद के बारे में अधिक जानने के लिए नीचे आपकी जानकारी पर नियंत्रण अनुभाग देखें।
अपने उत्पादों तथा सेवाओं का बचाव और उनकी सुरक्षा को बढ़ाना।
आपकी पहचान सत्यापित करना और धोखाधड़ी या अन्य अनाधिकृत या गैर-कानूनी गतिविधियों से रक्षा करना।
अपनी सेवाओं और उनके साथ आपके अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए हमारे द्वारा कुकीज़ तथा अन्य टेक्नॉलजी से एकत्र की गई जानकारी का उपयोग करना।
हमारी सेवा की शर्तों और अन्य उपयोग नीतियों का उल्लंघन करने वाले आचरण को लागू करना, जांचना और रिपोर्ट करना, कानून प्रवर्तन के अनुरोधों का जवाब देना और कानूनी आवश्यकताओं का अनुपालन करना।
हम लेंस की गुणवत्ता में सुधार के लिए Apple के TrueDepth कैमरा से प्राप्त जानकारी का उपयोग भी कर सकते हैं। TrueDepth कैमरा की जानकारी का उपयोग वास्तविक समय में किया जाता है। हम यह जानकारी अपने सर्वर पर स्टोर नहीं करते या इसे थर्ड पार्टी के साथ शेयर नहीं करते हैं।
हम आपकी जानकारी को निम्न तरीकों से शेयर कर सकते हैं:
अन्य Snap चैटर्स के साथ। हम अन्य Snap चैटर्स के साथ निम्नलिखित जानकारी शेयर कर सकते हैं:
आपके बारे में जानकारी जैसे कि आपका यूज़रनेम, नाम और Bitmoji.
हमारी सेवाओं के आपके उपयोग के तरीकों के बारे में जानकारी, जैसे कि आपका Snapchat "स्कोर", उन Snap चैटर्स के नाम जो आपके फ़्रेंड हैं और अन्य जानकारी जो Snap चैटर्स को हमारी सेवाओं का उपयोग करते हुए अन्य लोगों के साथ आपके जुड़ाव को समझने में मदद करेगी। उदाहरण के लिए, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं हो सकता है कि क्या कोई नया फ्रेंड रिक्वेस्ट किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया गया है जिसके बारे में आप वास्तव में जानते है कि नही, इसलिए हम यह शेयर कर सकते हैं कि क्या आप और उस यूज़र के Snapchat पर समान दोस्त हैं।
कोई भी ऐसी अतिरिक्त जानकारी, जो आप हमें शेयर करने के लिए निर्देशित करते हैं। उदाहरण के लिए, Snap आपकी जानकारी तब शेयर करेगा जब आप अपने Snapchat अकाउंट को किसी थर्ड-पार्टी ऐप से जोड़ते हैं, और अगर आप Snapchat से लेकर किसी थर्ड-पार्टी ऐप के साथ जानकारी या कंटेंट शेयर करते हैं।
वह कंटेंट जिसे आप पोस्ट करते या भेजते हैं। आपकी कंटेंट कितनी व्यापक रूप से शेयर की गई है, यह आपकी व्यक्तिगत सेटिंग और आपके द्वारा उपयोग की जा रही सेवा के प्रकार पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, आपके द्वारा चुने गए केवल एक ही फ़्रेंड को एक Snap भेजा जा सकता है, लेकिन आपकी 'मेरी स्टोरी' कंटेंट को किसी भी Snap चैटर द्वारा देखा जा सकता है, जिसे आप अपनी 'मेरी स्टोरी' देखने की अनुमति देते हैं।
सभी Snap चैटर्स, हमारे व्यापार सहयोगियों और आम जनता के साथ। हम निम्नलिखित जानकारी सभी Snap चैटर्स के साथ-साथ हमारे व्यापार सहयोगियों और आम जनता के साथ शेयर कर सकते हैं:
सार्वजनिक जानकारी जैसे कि आपका यूज़रनेम, प्रोफ़ाइल पिक्चर, Snap कोड, और सार्वजनिक प्रोफ़ाइल
सार्वजनिक कंटेंट जैसे कि आपके हाइलाइट्स, कस्टम स्टिकर, लेंस, स्टोरी सबमिशन जो हर किसी के द्वारा देखने के लिए सेट किए गए हैं, और कोई भी कंटेंट जैसे कि स्पाॉटलाइट, Snap मैप और अन्य क्राउड-सोर्सड सेवाओं से प्राप्त जिन्हें आप एक अंतर्निहित सार्वजनिक सेवा में सबमिट करते हैं। इस कंटेंट को जनता द्वारा हमारी सेवाओं पर, तथा उनके बाहर दोनों से देखा और शेयर किया जा सकता है जिसमें खोज परिणाम, वेबसाइट, ऐप और ऑनलाइन तथा ऑफलाइन प्रसारण के माध्यम शामिल हैं।
हमारे सहयोगियों के साथ। हम Snap Inc. परिवार की कंपनियों के भीतर संस्थाओं के साथ जानकारी को शेयर कर सकते हैं।
थर्ड पार्टी के साथ। हमारी ओर से सेवा प्रदान करने वाले सेवा प्रदाताओं के साथ हम आपके बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं, जिसमें विज्ञापनों के प्रदर्शन को मापना और अनुकूलित करना शामिल है और जिसमें अन्य थर्ड पार्टी की वेबसाइट और ऐप शामिल हैंं। और अधिक यहां जानें।
हम उन व्यापार साझेदारों के साथ आपके बारे में जानकारी शेयर कर सकते हैं जो हमारी सेवाओं पर उनकी सेवाएं और कार्यक्षमता प्रदान करते हैं। हमारी सेवाओं पर थर्ड पार्टी द्वारा एकत्र की गई जानकारी के बारे में अधिक जानने के लिए, हमारी सपोर्ट साइट देखें।
हम अपने आप को और दूसरों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए आपकी जानकारी, जैसे आपके डिवाइस और उसके उपयोग की जानकारी शेयर कर सकते हैं।
हम कानूनी, सुरक्षा और सुरक्षा कारणों से आपके बारे में जानकारी शेयर कर सकते हैं। हम आपके बारे में जानकारी तब शेयर कर सकते हैं जब हम यह मानते हैं कि जानकारी को निम्न कारणों से शेयर करने की आवश्यकता है:
किसी भी वैध कानूनी प्रक्रिया, सरकारी अनुरोध, या लागू कानून, नियम, या विनियमन का पालन करने के लिए।
संभावित सेवा की शर्तों और सामुदायिक दिशानिर्देशों के उल्लंघन की जांच, उपचार या प्रवर्तन।
अपने, अपने यूज़र और अन्यों के अधिकारों, प्रॉपर्टी और सुरक्षा को संरक्षित करने के लिए।
किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या सुरक्षा संबंधी समस्याओं की पहचान करने और उनका समाधान करने के लिए।
हम विलय या अभिग्रहण के हिस्से के रूप में आपके बारे में जानकारी शेयर कर सकते हैं। यदि Snap Inc. किसी विलय, परिसंपत्ति की बिक्री, वित्तपोषण, परिसमापन या दिवालियापन या किसी अन्य कंपनी के हमारे व्यापार के सभी या कुछ हिस्से के खरीदे जाने में भागीदार होता है, तो हम लेनदेन बंद होने से पहले और उसके बाद तक उस कंपनी के साथ आपकी जानकारी शेयर कर सकते हैं।
गैर-व्यक्तिगत जानकारी हम समेकित, गैर-व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य या गैर-पहचान योग्य जानकारी को हमें सेवाएं देने वाली या बिज़नेस उद्देश्यों के लिए सेवाएं देनी वाली थर्ड पार्टी के साथ शेयर कर सकते हैं।
हमारी सेवाओं में थर्ड-पार्टी के कंटेंट और इंटीग्रेशन हो सकते हैं। उदाहरणों में कैमरा खोज में थर्ड पार्टी के इंटीग्रेशन शामिल हैं, चैट में थर्ड पार्टी के गेम और थर्ड पार्टी के Snap किट इंटीग्रेशन शामिल हैं। इन इंटीग्रेशन के माध्यम से, आप थर्ड पार्टी के साथ-साथ Snap को जानकारी प्रदान कर रहे होंगे। हम इस बात के लिए जिम्मेदार नहीं हैं कि वे थर्ड पार्टी आपकी जानकारी कैसे एकत्र करती हैंं या उनका किस तरह उपयोग करती है। हमेशा की तरह, हम आपको हर थर्ड पार्टी पक्ष की सेवा की गोपनीयता नीतियों की समीक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जिनकी भी सेवा पर आप जाते हैं या जिनका आप उपयोग करते हैं, जिसमें वे थर्ड पार्टी भी शामिल हैं जिनके साथ आप हमारी सेवाओं के माध्यम से सहभागिता करते हैं। आप यहां Snapchat में थर्ड पार्टी की सेवाओं के बारे में और अधिक जान सकते हैं।
Snapchat आपको फ़ोटो खींच यह देखने देता है कि किसी एक पल में जीना किसे कहते हैं। हमारी ओर से, इसका मतलब है कि Snapchat में भेजे गए अधिकांश मैसेज जैसे कि Snaps और चैट, सभी प्राप्तकर्ताओं द्वारा खोले जाने पर या समय की सीमा समाप्त होने पर हमारे सर्वर से डिफ़ॉल्ट और स्वचालित रूप से हटा दिए जाएंगे। अन्य कंटेंट जैसे स्टोरी पोस्ट इससे अधिक समय तक संग्रहीत किए जाते हैं। हम कितने समय तक विभिन्न प्रकार की कंटेंट संग्रहीत करते हैं, इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, हमारी सपोर्ट साइट देखें।
हम अन्य जानकारियों को अधिक लंबे समय तक स्टोर करते हैं। उदाहरण के लिए:
हम आपके अकाउंट की मूल जानकारी, जैसे आपका नाम, फ़ोन नंबर तथा ईमेल पता और फ़्रेंड्स की सूची, को तब तक स्टोर करते हैं, जब तक कि आप हमें उन्हें डिलीट करने के लिए नहीं कहते।
हम विभिन्न अवधियों के लिए लोकेशन की जानकारी इस आधार पर एकत्र करते हैं, कि यह कितनी सटीक है और आप किन सेवाओं का उपयोग करते हैं। यदि लोकेशन की जानकारी एक Snap से जुड़ी है - जैसे कि मेमोरीज़ में सेव किए गए या हमारी स्टोरी पर पोस्ट किया गया - हम उस लोकेशन को तब तक बनाए रखेंगे जब तक हम Snap को स्टोर करते हैं। प्रो टिप: आप डेटा को डाउनलोड करके आपके बारे में बनाए रखने वाले लोकेशन डेटा को देख सकते हैं।
यदि आप कभी Snapchat का उपयोग बंद करने का निर्णय लेते हैं, तो आप हमें अपना अकाउंट डिलीट करने के लिए कह सकते हैं। आपके थोड़े समय तक निष्क्रिय रहने पर हम आपकी एकत्र की गई अधिकांश जानकारी डिलीट कर देते हैं।
ध्यान रहे कि जबकि हमारे सिस्टम कंटेंट डिलीट करने की विधियों को स्वचालित रूप से पूरा करने के लिए बनाए गए हैं, हम यह वादा नहीं कर सकते कि एक विशिष्ट समयावधि के भीतर कंटेंट डिलीट करने का काम पूरा होगा। आपके डेटा को स्टोर करने के लिए कानूनी ज़रूरतें हो सकती हैं और हमें उस कंटेंट को संरक्षित करने के लिए मान्य कानूनी प्रक्रिया पाने पर डिलीट करने की प्रथाओं को निलंबित करने की आवश्यकता हो सकती है, अगर हमें दुर्व्यवहार या सेवा उल्लंघन की अन्य शर्तों की रिपोर्ट प्राप्त होती है, या यदि आपके द्वारा निर्मित कंटेंट या बनाए गए अकाउंट को दुर्व्यवहार या सेवा उल्लंघन करने के लिए अन्य लोगों द्वारा या हमारी स्वचालित प्रणालियों द्वारा चिन्हित किया जाता है। अंत में, हम कुछ विशेष जानकारी को एक सीमित अवधि या कानूनी आवश्यकताओं के अनुसार बैकअप में भी रख सकते हैं।
हम चाहते हैं कि आप अपनी जानकारी पर नियंत्रण रखें, इसलिए हम आपको निम्नलिखित टूल प्रदान करते हैं।
ऐक्सेस, सुधार, और पोर्टेबिलिटी आप अपनी अधिकांश मूल अकाउंट जानकारी को हमारे ऐप पर ही एक्सेस और एडिट कर सकते हैं। आप मेरा डेटा डाउनलोड करें का उपयोग उस जानकारी की एक कॉपी प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं जो हमारे ऐप पर पोर्टेबल प्रारूप में उपलब्ध नहीं है, इसलिए आप जहां भी चाहें उसे ले जा सकते हैं या स्टोर कर सकते हैं। क्योंकि आपकी गोपनीयता हमारे लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए हम आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी ऐक्सेस या अपडेट करने से पहले आपकी पहचान सत्यापित करने या अतिरिक्त जानकारी प्रदान करने के लिए कह सकते हैं। हम कई कारणों से आपकी व्यक्तिगत जानकारी ऐक्सेस या अपडेट करने के आपके अनुरोध को भी अस्वीकार कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, यह अनुरोध अन्य यूज़र्स की गोपनीयता को जोखिम में डालता है या गैर-कानूनी है।
अनुमतियों को वापस लेना। अधिकतर मामलों में, यदि आप हमें अपनी जानकारी का उपयोग करने देते हैं, तो आप केवल अपने ऐप या आपकी डिवाइस पर सेटिंग्स में परिवर्तन कर अपनी दी गई अनुमति को वापस ले सकते हैं। बेशक, यदि आप ऐसा करते हैं, तो कुछ सेवाओं की पूरी कार्यक्षमता खो सकते हैं।
डिलीट करना। जबकि हमें उम्मीद है कि आप आजीवन Snap चैटर बने रहेंगे, यदि किसी कारण से आप कभी भी अपना अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं, तो बस यहां जाएं और जानें कि यह कैसे करते हैं। आप ऐप पर भी कुछ जानकारी डिलीट सकते हैं, जैसे कि मेमोरीज़ में सेव किए गए फ़ोटो, स्पॉटलाइट के सब्मिशन और खोज इतिहास।
विज्ञापन प्राथमिकताएं हम आपको वह विज्ञापन दिखाने की कोशिश करते हैं जो हमें लगता है कि आपकी रुचियों के लिए प्रासंगिक होंगे। अगर आप इन विज्ञापनों का चयन करने के लिए हमारे और हमारे विज्ञापन साझेदारों द्वारा उपयोग की जाने वाली जानकारी को संशोधित करना चाहते हैं, तो आप अपनी ऐप में ऐसा कर सकते हैं। अधिक जानने के लिए यहां जाएं।
अन्य Snap चैटर्स के साथ संचार। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है, कि यह नियंत्रण आपके पास रहे कि आप किसके साथ संवाद करते हैं। इसलिए हमने सेटिंग में कई टूल बनाए हैं, जो आपको अन्य चीजों के अलावा, यह भी तय करने की सुविधा देते हैं, चाहे आप अपनी स्टोरीज़ को चुनिंदा लोगों को दिखाना चाहते हैं, चाहे आप केवल अपने फ़्रेंड्स या सभी Snap चैटर्स से Snaps प्राप्त करना चाहते हैं, और चाहे आप किसी Snap चैटर्स को फिर से आपसे संपर्क करने से रोकना चाहते हैं। अधिक जानने के लिए यहां जाएं।
हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को एकत्र कर सकते हैं, उसे ट्रांसफ़र कर सकते हैं और उसे यूनाइटेड स्टेटस तथा जहां आप रहते हैं उसके बाहर किसी अन्य देशों में स्टोर तथा प्रोसेस कर सकते हैं। जब भी हम आपके निवास स्थान के बाहर की जानकारी शेयर करते हैं, जब हमें कानूनी रूप से ऐसा करने की आवश्यकता होती है, तो हम यह सुनिश्चित करते हैं कि एक पर्याप्त स्थानांतरण तंत्र स्थापित किया गया है। हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि जिन थर्ड पार्टियों के साथ हम जानकारी शेयर करते हैं उनके पास भी एक पर्याप्त स्थानांतरण तंत्र है। हम किस डेटा स्थानांतरण तंत्र का उपयोग करते हैं उसके बारे में अधिक जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं, और जिन थर्ड पार्टियों के साथ हम जानकारी शेयर करते हैं उनकी श्रेणियों को यहां देख सकते हैं।
आपके राज्य या क्षेत्र में गोपनीयता के विशिष्ट अधिकार हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, यूनाइटेड स्टेट में, कैलिफोर्निया और अन्य राज्यों के निवासियों के विशिष्ट गोपनीयता अधिकार हैं। यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (EEA), यूनाइटेड किंगडम (UK), ब्राजील, कोरिया गणराज्य और अन्य न्यायालयों में Snap चैटर्स के पास विशिष्ट अधिकार भी हैं। हम यहां राज्य और क्षेत्र के विशिष्ट प्रकटन के बारे में अद्यतन अवलोकन रखते हैं।
हमारी सेवाओं उनके लिए नहीं है (और उन्हें हम इस्तेमाल करना निर्देशित नहीं करते हैं) जिन लोगों की आयु 13 वर्ष से कम है। और इसीलिए हम 13 साल से कम उम्र के किसी से भी व्यक्तिगत जानकारी नहीं लेते हैं। इसके अलावा, हम 13 से 16 के बीच यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (EEA) के यूज़र्स और यूनाइटेड किंगडम (UK) के यूज़र्स की कुछ जानकारी एकत्र करने, उपयोग करने और संग्रहीत करने को सीमित कर सकते हैं। कुछ मामलों में, इसका मतलब है कि हम इन उपयोगकर्ताओं को कुछ कार्यक्षमता प्रदान करने में असमर्थ होंगे। यदि हमें आपकी जानकारी को प्रॉसेस करने के लिए किसी कानूनी आधार के रूप में सहमति की आवश्यकता है, और आपके देश को माता-पिता से सहमति की आवश्यकता होती है, तो हम उस जानकारी को एकत्र करने और उपयोग करने से पहले आपके माता-पिता की सहमति प्राप्त कर सकते है।
हम इस गोपनीयता नीति को समय-समय पर बदल सकते हैं। लेकिन जब हम ऐसा करेंगे, तो हम आपको किसी-न-किसी तरीके से बताएंगे। कभी-कभी, हम आपको गोपनीयता नीति के शीर्ष पर तारीख को संशोधित कर यह जानकारी देंगे, जो हमारी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। बाकी समय पर, हम आपको अतिरिक्त नोटिस प्रदान कर सकते हैं (जैसे हमारी वेबसाइटों के होमपेज पर एक बयान जोड़ना या ऐप अधिसूचना द्वारा आपको नोटिस प्रदान करना)।